छत्तीसगढ़

महिला गिरफ्तार, महामाया मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
24 March 2026 10:28 AM IST
महिला गिरफ्तार, महामाया मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिरों में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पॉकेमार भी सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला मंदिर में पॉकेटमारी कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला महामाया मंदिर का है। जहां आरोपी महिला मंदिर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुरा रही थी। महिला की पहचान मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से की गई। बताया जा रहा है कि महिला कम से कम दो श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है।
आपको बता दें कि बिलासपुर जिले में स्थिति रतनपुर महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, यहां रोजना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता का दर्शन कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story