छत्तीसगढ़

देसी शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार

Nil dhankar
7 Jun 2022 5:56 PM IST
देसी शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने शनिचरी बाजार चांटीडीह में अवैध शराब बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 पाव देसी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सरकंडा पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि चांटीडीह शनिचरी सब्जी मंडी में एक महिला अवैध शराब की बिक्री कर रही है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर उषा साहू(55) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रही थी। कड़ाई करने पर उसने देसी शराब बेचना बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 पाव देसी शराब जब्त की है। आरोपित महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

शहर के बार में देर रात तक शराब बिकने के कारण बार के बाहर और आसपास में मारपीट की घटनाएं होती है। मारपीट की शिकायत लेकर जाने वालों को पुलिस धमकाकर वापस भेज देती है। बीते दिनों सिविल लाइन क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। देर रात बार से निकले युवक ने बारकर्मी को ही चाकू मारकर घायल कर दिया था।

Next Story