छत्तीसगढ़

झाड़-फूंक करने वाली महिला गिरफ्तार, कुछ दिन पहले की थी ठगी

Nilmani Pal
16 March 2026 4:45 PM IST
झाड़-फूंक करने वाली महिला गिरफ्तार, कुछ दिन पहले की थी ठगी
x
छग

बिलासपुर। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। दो साल पहले सीपत थाना क्षेत्र के कुकदा गांव में एक दंपत्ति ने घर मालिक को नींबू गड़ाने भेजकर पेटी से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने अब एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार, झाड़-फूंक के लिए बुलाए गए जनकराम सौंरा और उसकी पत्नी झुनिया बाई ने घर के सदस्यों को आंगन में नींबू गड़ाने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उन्होंने पेटी में रखे नकद और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद, दंपत्ति ने परिवार के सदस्यों को झांसा दिया। उसमे ताला लगवाया, कहा सुबह तक पेटी न खोलें और कमरे में दिया जलाकर रखें। इस वजह से चोरी का पता घर वालों को अगले दिन चला, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। यदि परिवार रात में ही पेटी खोलता तो चोरी का पता तुरंत चल जाता। बजरंग चौक कुकदा निवासी मनीषा कानगो ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ग्राम जाली (रतनपुर) निवासी जनकराम सौंरा और उसकी पत्नी झुनिया बाई ने झाड़-फूंक के बहाने 50 हजार रुपये नकद, लगभग 40 ग्राम चांदी का पायल, एक तोला बिछिया, एक-एक मासा की दो सोने की फुली और आधा-आधा तोला की दो चांदी की अंगूठियां चुरा ली थीं।

सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि यह वारदात दो साल पुरानी है। संदिग्धों की जांच के दौरान आरोपी महिला बनियाडीह में घूमते हुए पकड़ी गई। पुलिस को आशंका है कि वह अगले शिकार की तलाश में थी। महिला को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story