छत्तीसगढ़

सब्जी मंडी के पास अवैध व्यापार करती महिला गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 Feb 2022 11:31 AM IST
सब्जी मंडी के पास अवैध व्यापार करती महिला गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर में जिले में 40 पाव अवैध शराब और 225 नग बोनफिक्स के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला शनिचरी सब्जी मंडी के पास शराब और बोनफिक्स बेच रही थी।

जिसकी सूचना पुलिस को मिली, सूचना के बाद मौके पर पहुंची को पुलिस ने महिला को घेराबन्दी कर पकड़ा लिया है। महिला का नाम परवीन खान चांटीडीह निवासी बताया जा रहा है। मामले में सरकण्डा पुलिस की कार्रवाई जारी है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है. वही कल रायपुर एसएसपी ने नारकोटिक्स सेल का गठन किया है. इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी को दी है।


Next Story