छत्तीसगढ़

महिला और दो युवक शराब के साथ गिरफ्तार

Nil dhankar
31 May 2022 5:45 PM IST
महिला और दो युवक शराब के साथ गिरफ्तार
x
छग

तखतपुर। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश् दिया गया था। इस पर तखतपुर पुलिस व जूनापारा चौकी पुलिस ने गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की। सोनबंधा निवासी चंद्रकली खांडेय बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रही थी। पुलिस ने उसके पास से चार लीटर कच्ची शराब जब्त की।

वहीं जूनापारा चौकी ग्राम दर्री निवासी बहोरिकनिषाद, दिलीप यादव के पास से छह लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34,1 क के तहत कार्रवाई की गई है.

Next Story