छत्तीसगढ़

हाथी हमले में महिला और पुरुष की मौत

Nilmani Pal
18 Sept 2022 10:59 AM IST
हाथी हमले में महिला और पुरुष की मौत
x
सांकेतिक तस्वी र 
छग

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में हाथियों का कहर बरपाना जारी है. रविवार को फिर 10 हाथियों के दल ने एक महिला सहित दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 25,000-25,000 रुपए की सहायता राशि देकर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पिछले 5 दिनों से 10 हाथियों का दल प्रेम नगर इलाके में उत्पात मचा रहा है. कल देर रात लगभग 12 बजे यह हाथियों का अभयपुर पहुंचा और घर में सो रहे मनबोध पर हमला कर दिया. हालांकि, ग्रामीण ने भागने की कोशिश जरूर की लेकिन वह हाथी के चपेट में आ गया और मौके पर ही हाथियों के कुचले जाने से उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे मामले में सुबह लगभग 5 बजे जनार्दनपुर गांव में पहुंचे हाथियों के दल ने घर में सो रही एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया. यह दोनों घटनाएं जंगल से लगे घरों में हुई है.

Next Story