छत्तीसगढ़

महिला और बच्चे की मौत, ट्रक ने रौंदा

Nilmani Pal
14 July 2023 3:42 PM IST
महिला और बच्चे की मौत, ट्रक ने रौंदा
x
छग में बड़ा हादसा

बेमेतरा। बेमेतरा में एक बेलगाम ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. बेमेतरा के ग्राम खर्रा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला और बच्चे की मौके पर मौत हुई है. दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही 108 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. सभी एक ही परिवार के ग्राम भिभौरी के रहने वाले हैं.


Next Story