छत्तीसगढ़

महिला को शराब की लत, सास-देवर ने मिलकर बनाया खतरनाक प्लान

jantaserishta.com
6 Sept 2024 12:37 PM IST
महिला को शराब की लत, सास-देवर ने मिलकर बनाया खतरनाक प्लान
x
छत्तीसगढ़.
केशकाल: केशकाल अनुविभाग के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा में मां और बेटे ने मिल कर अपनी बहू की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतिका सावित्री शराब पीने की आदि थी। वह शराब के नशे में आए दिन घर मे विवाद करती थी। कुछ दिन पूर्व मृतिका अपनी सास रुकमणि पर जानलेवा हमला कर दिया था।
इसी बात से नाराज होकर उसकी सास रुकमणि और देवर बलदेव ने मिल कर हत्या की साजिश रची। 3 सितंबर की रात को हाथ व रस्सी से गला घोट कर रुक्मणी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके घाट को आत्महत्या का रूप देने मृतिका के शव को पेड़ पर लटकाने का प्रयास किए थे लेकिन शव का अधिक भार होने के कारण शव नीचे गिर गया जिससे फिर से घर के आँगन में रख दिये। जिसे 4 सितंबर की सुबह पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। विश्रामपुरी पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story