छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

jantaserishta.com
9 Oct 2026 8:30 AM IST
कांग्रेस नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, गंभीर धाराओं में केस दर्ज
x
छत्तीसगढ़.
आरंग: रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर युवा नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और खुद समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक महिला अपने पति और बच्चों के साथ ग्राम बकतरा में रहती है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और कथित तौर पर उसके घर आकर उसे परेशान करता था। शिकायत में उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की ओर से उसे, उसके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ संबंधों से बच्चे हुए, लेकिन बाद में आरोपी ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। महिला का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ है।
शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी पर अपने राजनीतिक प्रभाव और कथित रसूख का इस्तेमाल कर उसे डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी के कथित दबदबे के चलते वह लंबे समय तक शिकायत करने से भयभीत रही। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है।
पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story