छत्तीसगढ़

डेढ़ लाख लेकर महिला हुई फरार, 420 के तहत केस दर्ज

Nilmani Pal
25 Dec 2021 7:06 AM GMT
डेढ़ लाख लेकर महिला हुई फरार, 420 के तहत केस दर्ज
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। मोपका निवासी महिला ने लिंक रोड के चंदुआभाठा में 11 लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पांच लाख का लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद महिला ने सबसे से कुल एक लाख 65 हजार ले लिए। इसके अलावा महिला और उसके साथी के खिलाफ तोरवा थाने में भी इसी तरह की शिकायत की गई है। दोनों थानों में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तारबाहर क्षेत्र के लिंक रोड चंदुआभाठा में रहने वाली आशा सिंह चौहान ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि मोपका निवासी अंजली चक्रधर ने सरकंडा क्षेत्र में कई लोगों को पीएम आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर स्र्पये लिए थे। वह लिंक रोड के चंदुआभाठा भी आई थी। उसकी बातों में आकर आशा के साथ केवरा साहू, लक्ष्मी साहू, निर्मला गोंड़, पूर्णिमा पालके, शकुंति डहरिया, गंगा धु्रव, शकुंतला श्रीवासी, जमुना ध्रुव, संगीता गढ़ेवाल व राजेन्द्र श्रीवास ने अलग-अलग 13 हजार से लेकर 15 हजार दिए।

कुल एक लाख 65 हजार स्र्पये मिलने के बाद महिला ने उन्हें चेक भी दिए थे। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। धोखाधड़ी की जानकारी पर महिलाओं ने अंजली की तलाश की। साथ ही उसके मोबाइल पर काल किया। इस दौरान महिला मोबाइल बंद कर गायब हो गई। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में लिया है। वहीं, तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में रहने वाले जितेंद्र देवांगन ने भी अंजली और उसकी साथी पुष्पा कैवर्त के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि महिला ने उन्हें व्यापार के लिए 10 लाख स्र्पये लोन दिलाने का झांसा देकर 34 हजार स्र्पये ले लिए। इसके अलावा उसने गांव के अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है।


Next Story