छत्तीसगढ़

'बिना दांत, सिंग और पावर के...' , सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया

jantaserishta.com
8 Aug 2026 9:08 AM IST
बिना दांत, सिंग और पावर के... , सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया
x

फोटो क्रेडिट: रायपुर पुलिस X

देखें वीडियो.

रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के लिए वे सरकार को धन्यवाद देंगे, लेकिन वर्तमान कमिश्नरेट व्यवस्था में पर्याप्त अधिकार और संसाधन नहीं हैं।

दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो अभी पुलिस कमिश्नरेट है, वह बिना दांत के, बिना सिंग के और बिना पावर के है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में पूरा रायपुर शहर आता है, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट के दायरे में पूरा रायपुर शहर भी शामिल नहीं है। उन्होंने पूरे रायपुर जिले को पुलिस कमिश्नर प्रणाली में शामिल करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में पुलिस अधिकारियों की संख्या अधिक है, जबकि जवानों की संख्या कम है। कमिश्नरेट प्रणाली के अनुरूप कर्मचारियों और जवानों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार को इसका ठीक तरीके से प्रबंधन करना चाहिए, ताकि खाद की कालाबाजारी न हो। उन्होंने कहा कि खाद का वितरण निजी हाथों के बजाय सरकारी सोसाइटियों के माध्यम से अधिक से अधिक किया जाना चाहिए, जिससे किसानों तक खाद की उचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story