छत्तीसगढ़

जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

Nil dhankar
12 Feb 2026 4:32 PM IST
जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ
x

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत परसकोल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल की शुद्धता, संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व को विस्तार से समझाया गया और जल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जल शुद्धता बनाए रखने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने तथा भविष्य की जल सुरक्षा हेतु नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल संसाधनों की रक्षा को हम सभी का सामूहिक कर्तव्य बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।


Next Story
null