सहयोग के बढ़ते हाथ के साथ कुपोषित बच्चों के लिए चिरंजीवी बना नया उजियारा...

सूरजपुर: मुख्यालय स्थित मंगल भवन में चलाए जा रहे चिरंजीवी सूरजपुर अभियान को निरंतर लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के द्वारा मुख्यमंत्री लक्ष्य सुपोषण अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से चिरंजीवी सूरजपुर अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमे 100 से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उन्हें पोषण आहार के साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध की जा रही है। चिरंजीवी अभियान न केवल बच्चों अपितु महिलाओ के स्वास्थ्य लाभ का सीधा माध्यम बना है। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की जिले के लोग काफी सराहना कर रहे हैं इसके साथ ही इस अभियान में सहभागी बनकर पोषण आहार के वितरण हेतु सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





