छत्तीसगढ़
दृढ़ संकल्प और शासन द्वारा सहायता से दिव्यांग बुधराम की बदली तकदीर
Shantanu Roy
5 Jan 2026 8:10 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी बुधराम साहू 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक बाधा के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बुधराम साहू को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 19 सितम्बर 2024 को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इस ट्रायसायकल से वे अपने आसपास के गांवों में आसानी से आवागमन कर मौसमी साग-सब्जी, मशरूम, इमली चॉकलेट आदि का विक्रय करने लगे, जिससे उनकी दैनिक आय में निरंतर वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगी। इससे पूर्व वर्ष 2011 में समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए 95,000 का ऋण उपलब्ध कराया गया था। इस सहायता से उन्होंने मुर्गी पालन का कार्य प्रारंभ किया और पूरी लगन एवं मेहनत से व्यवसाय को आगे बढ़ाया।
वर्तमान में वे इस व्यवसाय से प्रति माह लगभग 15,000 की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। बुधराम साहू ने उक्त ऋण की राशि नियत अवधि से पूर्व ब्याज सहित पूर्ण रूप से चुका दी, जिसके फलस्वरूप शासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ब्याज की राशि सब्सिडी के रूप में वापस प्रदान की गई। वर्तमान में वे 40 नग बत्तख एवं 80 नग देशी मुर्गियों का पालन कर रहे हैं। देशी मुर्गियों से प्राप्त अंडों को हैचरी मशीन के माध्यम से चूजों में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में और अधिक वृद्धि हो रही है। शासन द्वारा उनकी मेहनत और सफलता को देखते हुए उन्हें पुनः लाभान्वित किया गया तथा 50,000 का अतिरिक्त ऋण स्वीकृत किया गया। इस ऋण राशि से श्री साहू ने बकरी पालन व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है, जिसे वे मुर्गी पालन के साथ-साथ सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। आज बुधराम साहू मुर्गी पालन एवं बकरी पालन व्यवसाय को बड़े स्तर पर संचालित करते हुए एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी बन चुके हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





