छत्तीसगढ़

टोनही प्रताड़ना मामला: दो फरार बैगा गिरफ्तार, 10 आरोपी जेल में

Shantanu Roy
18 Dec 2025 6:08 PM IST
टोनही प्रताड़ना मामला: दो फरार बैगा गिरफ्तार, 10 आरोपी जेल में
x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला को टोनही बताकर मारपीट करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिंजपुर का है, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला को अमानवीय प्रताड़ना का शिकार बनाया गया। घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है। पीड़िता फौसी बाई (53) ने दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उस पर “टोनही” होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि रायपुर निवासी सुनीता भगत अपने गृह ग्राम भिंजपुर आई हुई थीं। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन अंधविश्वास के चलते उन्हें संदेह हुआ कि सुनीता की मौत किसी की “नजर” या टोनही प्रभाव से हुई है। इसी संदेह के आधार पर मृतका के परिजनों ने रायगढ़ जिले के एक कथित बैगा कृपा चौहान से संपर्क किया। बैगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र के जरिए मृतका को जिंदा करने का दावा किया और इस प्रक्रिया के नाम पर परिजनों से पैसे भी वसूले। बैगाओं ने गांव पहुंचकर कब्र के पास तंत्र-मंत्र किया और लगातार और पैसों की मांग करने लगे। जब परिजनों ने यह कह दिया कि मृतका को जिंदा करने के बाद ही बाकी रकम दी जाएगी।

तब बैगाओं ने अपनी असफलता छिपाने के लिए गांव की ही महिला फौसी बाई पर टोनही होने का आरोप मढ़ दिया। इसके बाद मृतका के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर फौसी बाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मृतका के परिजनों समेत दो बैगाओं को गिरफ्तार कर कुल 8 आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं, दो अन्य बैगा—रत्थू राम चौहान (53) और विरनची महतो (63)—घटना के बाद से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंथरा के निवासी हैं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और ग्राम लेंथरा से उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त बंदर की हड्डी भी जब्त की है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसपी की अपील
इस मामले को लेकर जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में महिला से टोनही प्रताड़ना के प्रकरण में दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की कि टोनही जैसे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंधविश्वास किस तरह निर्दोष लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल देता है। पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि टोनही प्रताड़ना जैसे अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsजशपुर टोनही मामलादुलदुला थानामहिला से मारपीटटोनही प्रताड़ना अधिनियमबैगा गिरफ्तारअंधविश्वासजशपुर पुलिस कार्रवाईफौसी बाई मामलाबीएनएस धाराएंछत्तीसगढ़ अपराध खबरJashpur Tonhi caseDuldula police stationassault on womanTonhi Torture ActBaiga arrestedsuperstitionJashpur police actionFausi Bai caseBNS sectionsChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story