छत्तीसगढ़

मवेशियों को रोकने बिछाया था तार, करंट की चपेट में आने से मौत, आरोपी पहुंचा जेल

jantaserishta.com
17 Sept 2026 9:45 AM IST
मवेशियों को रोकने बिछाया था तार, करंट की चपेट में आने से मौत, आरोपी पहुंचा जेल
x
छत्तीसगढ़.

सक्ती: जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध रूप से विद्युत तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किए जाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। जिला सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 सितंबर को सुबह रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चन्द्रशेखर चन्द्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंच गया था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डभरा पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था।
घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा ने विद्युत तार में करंट प्रवाहित किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा को दिनांक बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story