छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल...? पुलिस ने संभाला मोर्चा

jantaserishta.com
15 Sept 2026 11:18 AM IST
रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल...? पुलिस ने संभाला मोर्चा
x
रायपुर: पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच आज रायपुर प्रेस क्लब (Raipur Press Club) में सियासी बहस देखने को मिल सकती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच बहस होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, डिप्टी CM विजय शर्मा सुबह 11.30 बजे रायपुर प्रेस क्लब पहुँचेंगे। PM आवास के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बहस की चुनौती दी थी। ऐसे में आज प्रेस क्लब में दोनों के आमने-सामने आने को लेकर सियासी हलचल तेज है।
आपको बता दें कि पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को चुनौती दी थी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चैलेंज को स्वीकर करते हुए कहा था कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चुनौती स्वीकार किए जाने के बाद कहा है कि, मैंने ही उनको चुनौती दी थी, उन्होंने 15 तारीख का समय दिया है वो तैयारी करें हम सब चर्चा करने आ जाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच होगी खुली बहस?
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की ओर से पीएम आवास योजना के मसले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को डिबेट की चुनौती दिए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि आज 15 सितंबर को सुबह 10 बजे तक सरकार, विजय शर्मा अथवा प्रेस क्लब की ओर से भूपेश बघेल को डिबेट के संबंध में कोई सूचना या औपचारिक आमंत्रण नहीं मिला है। कांग्रेस ने कहा कि जैसे ही आमंत्रण मिलेगा, भूपेश बघेल डिबेट में शामिल होंगे।
बता दें कि डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा था कि सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास बनाने की फाइल पर हस्ताक्षर किया था। हमारी सरकार में 11 लाख आवास बनाकर पूरे कर लिए गए हैं। मैं भूपेश बघेल को चुनौती देना चाहता हूं कि वो कहीं पर भी किसी मंच पर इस मामले में बहस कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story