छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे : डी पुरंदेश्वरी

Nil dhankar
7 May 2022 10:41 AM IST
भूपेश सरकार की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे : डी पुरंदेश्वरी
x

रायपुर। कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है. सभी लोग देख रहे हैं. सही समय में इन्हें सही जवाब मिल जाएगा. हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा. यह बात मिशन 2023 के लिए भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कही.

सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ आज रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में बताया कि आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रहे हैं, वहां संगठनात्मक चर्चा होगी, इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं. प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणापत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा.


Next Story