छत्तीसगढ़

क्या डहरिया दंपति से 3 करोड़ की होगी वसूली

Nil dhankar
26 Feb 2024 9:30 AM IST
क्या डहरिया दंपति से 3 करोड़ की होगी वसूली
x

रायपुर। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति के कब्जे वाले सामुदायिक भवन का यह परिवर्तित इंटीरियर है। इस पर मंत्री रहे पति के अधीनस्थ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के फंड से तीन करोड़ रूपए खर्च किए गए। वह भी एक निजी समिति के आफिस के लिए। मानो यह राशि शिव डहरिया ने कमाई हो।

महंगे परदे,फर्नीचर,लाइट्स, वाडरोब सेट्स, माड्यूलर किचन, 75 इंची टीवी,एक दर्जन एसी और न जाने कैसी कैसी सुविधाएं जुटाई गईं। जो इस भवन को लग्जिरियस होटल बनाता है। अंततः पोल खुली और आज खाली करना पड़ा। निगम ने इसे अपने कब्जे मेम लेकर सील कर दिया है। आम जनता के बीच यह सवाल है कि क्या अब डहरिया दंपति से 3 करोड़ की वसूली होगी। गरीब मरीज पैसे के अभाव में दम तोड़ रहे है। क्या डहरिया दंपति की जगह कोई आम आदमी को निगम इतनी बड़ी फंड देती।




Next Story