छत्तीसगढ़

जान से मार डालुंगा, पोते ने दादा को दी धमकी

Nilmani Pal
5 March 2022 12:11 PM IST
जान से मार डालुंगा, पोते ने दादा को दी धमकी
x
छग न्यूज़

धमतरी। भखारा थाने पहुंचकर बुजुर्ग ने बहू और पोते के खिलाफ शिकायत की है. अपने शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि छत के उपर बहू मुर्गा पाल के रखी है जो कहीं इधर उधर न भाग जाये करके साड़ी से छत में घेरा लगायी है, साड़ी क्यों बांधे हो आने जाने मे लोगो को परेशानी होती है उसे हटाओ कहने पर,बहू एवं नाती ने नहीं हटाया।

और वाद विवाद कर झगडा लड़ाई किया। वही आवेश मे आकर जान से मार डालुंगा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये। जिससे शरीर में चोटे आई है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जांच में जुट गई है.

Next Story