छत्तीसगढ़

अतुल्यनीय, अनुकरणीय, अद्भूत असम के विकास के लिए फिर मिलेगा जनादेश : डाॅ. रमन सिंह

Admin2
24 March 2021 4:52 AM GMT
अतुल्यनीय, अनुकरणीय, अद्भूत असम के विकास के लिए फिर मिलेगा जनादेश :  डाॅ. रमन सिंह
x

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने असम के दुलिअजान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम के विकास के लिए भाजपा हमेशा संकल्पित रही है। यह हमारा सपनों का प्रदेश है जहां संकल्प के साथ मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल के नेतृत्व में विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में हम सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम की जनता अतुल्यनीय, अनुकरणीय व अद्भूत असम के संकल्प के साथ एक बार फिर से हमें समर्थन देगी। आप सबसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि विकास को लेकर असम की जनता संवेदनशील है। उन्होंने जुटलीबारी टी स्टेट फिल्ड में भाजपा प्रत्याशी टेरोश गोवाला के समर्थन में संबोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह करेंगे धुंआधार चुनावी प्रचार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह 24 मार्च को असम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक डाॅ. रमन सिंह 24 मार्च को दोपहर 01 बजे बोरसोला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत हरिगांव तेजपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 03 बजे सभा लेंगे। उसके उपरांत तेजपुर टाॅउन में 03ः30 बजे चुनावी सभा व रोड शो में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि असम में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हमारी जीत निश्चित है। विकास के मुद्दे पर हम जनता के बीच है निश्चित ही हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Next Story