छत्तीसगढ़

रोज का विवाद खत्म कर देंगे, लाठी और चाकू से बाप-बेटे ने युवक पर किया हमला

Nil dhankar
16 Jan 2022 5:01 PM IST
रोज का विवाद खत्म कर देंगे, लाठी और चाकू से बाप-बेटे ने युवक पर किया हमला
x
छग न्यूज़

जशपुर। जिले से एक विवाद में मारपीट करने की खबर सामने आई है। बाप-बेटे ने मिलकर एक युवक को लाठी और चाकू से मार-मारकर उसे अधमरा कर दिय। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। मामला जुटमिल चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सारथीपारा मिट्ठुमुडा में शुक्रवार देर रात को लाला सारथी और करण सारथी घर के बाहर घरेलू बात को लेकर विवाद कर रहे थे। दोनों के बीच काफी बहस चल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एतवार सिंह सारथी अपने घर से बाहर निकलकर आया और दोनों से कहने लगा कि ये रोज का तुम्हारा यही हाल है, आज तुमको मारकर रोज का विवाद खत्म कर देता हूं। इसके बाद उसने लाठी से उस पर हमला कर दिया। इतने में उसका बेटा भी वहां पहुंच गया और चाकू से लाला सारथी पर हमला कर दिया। इससे वह और बुरी तरह घायल हो गया है। हमले में लाला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एतवार को गिरफ्तार कर लिया है। और दूसरे फारार आरोपी की तलाश जारी है।


Next Story