छत्तीसगढ़
वन्यप्राणी सप्ताह: विद्यार्थियों के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Shantanu Roy
6 Oct 2025 11:49 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। वन्यप्राणी सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत शनिवार को कक्षा पहलीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वर्गों में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “वन एवं वन्यप्राणी” रखा गया, वहीं निबंध प्रतियोगिता के लिए छोटे बच्चों को “वन एवं वन्यप्राणी” तथा “मैंने चिड़ियाघर में जो जानवर देखे” जैसे रोचक विषय दिए गए। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों को “जलवायु परिवर्तन का हाथियों एवं वन्यप्राणियों पर प्रभाव” जैसे संवेदनशील एवं समसामयिक विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सृजनशीलता एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन वनमंडलाधिकारी सरगुजा अभिषेक जोगावत के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी श्वेता कंबोज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान उप वनमण्डलाधिकारी जेनी ग्रेसी कुजूर सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





