छत्तीसगढ़

वन्यजीव और पेड़-पौधे खतरे में, जंगलों में भभक रही आग

Nilmani Pal
2 April 2022 8:34 AM GMT
वन्यजीव और पेड़-पौधे खतरे में, जंगलों में भभक रही आग
x
छग

मुंगेली। वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों का पिछले 10-12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण वनक्षेत्र में मौजूद वन्यजीव और पेड़-पौधे खतरे में हैं। एकतरफ वनकर्मियों का हड़ताल जारी है तो दूसरी तरफ जंगल चारोतरफ आग की चपेट में है। बता दें कि छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की ओर से लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर विभाग के अधिकारी और मंत्री सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद निराकरण नहीं होने से नाराज वन कर्मचारी संघ के सैकड़ों कर्मचारी पिछले 10-12 दिनों से वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर लोरमी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

वहीं इनकी मांग को जायज बताते हुए इस हड़ताल में मुंगेली वनमण्डल और एटीआर के करीब 200 कर्मचारी शामिल है। इसे लेकर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने कहा कि हम सभी कर्मचारी जंगलों की सुरक्षा के लिए 24 घण्टे ड्यूटी करते हैं, लेकिन उसके अनुरूप हमे वेतन नहीं मिलता। हमारे वेतन ग्रेड पे में वृद्धि किया जाए इस तरह 12 सूत्रीय मांगे हैं, जिसके पूरा होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि हमारी 12 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारियों का नियमितीकरण और ग्रेड पे परिवर्तन साथ ही 2003 से लेकर 2012 तक के जिन कर्मचारियों से रिकवरी की जा रही है, उनसे रिकवरी नहीं किया जाए। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर सभी कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाए। वन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जंगलों की सुरक्षा अब खतरे में नजर आ रही है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में वन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिकारियों के ऊपर आ चुकी है।


Next Story