छत्तीसगढ़

जंगली सुअर ने बुजुर्ग पर किया हमला, केस दर्ज

Shantanu Roy
25 May 2024 5:07 PM GMT
जंगली सुअर ने बुजुर्ग पर किया हमला, केस दर्ज
x
छग
कोरबा। कोरबा जिले के हरदी बाजार के मालगांव में एक ग्रामीण पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जंगली सूअर ने ग्रामीण के दोनों हाथों को काट कर जख्मी किया है। मामला बालको थाना इलाके है। जानकारी के मुताबिक, दिलराज सिंह (58) रोज की तरह सुबह 6 बजे उठकर घर के पीछे शौचालय में शौच गया। उसके बाद हाथ-पैर धोकर घर के बड़ी में बंधे मवेशियों को चारा पानी दे रहा था। इसके बाद वह दूध निकालने गया ही था कि इस दौरान अचानक पीछे से एक जंगली सूअर आया और उस पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग काफी दूर जा गिरा। इसके बाद भी जंगली सूअर बुजुर्ग पर दोबारा फिर से हमला करने लगा।

इस दौरान किसी तरह बुजुर्ग जंगली सूअर के साथ लड़ने लगा। सूअर से बचने के लिए बुजुर्ग ने डंडा उठाकर उसपर हमला करने का प्रयास किया। लगभग यह सिलसिला 10 मिनट तक चलता रहा। बुजुर्ग के हमले से जंगली सूअर बाड़ी से होते हुए गांव की ओर भाग निकला। घायल की माने तो रोजाना की तरह शनिवार की सुबह घर से लगे बाड़ी में मवेशियों को चारा देने के बाद दूध निकाल रहा था और यह हादसा हुआ। वहीं इस दौरान घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए हुए थे। घर से दूर होने के कारण आवाज उन तक नहीं पहुंच सकी। घायल हालत में बुजुर्ग खून से लथपथ घर के अंदर गया और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घायल दिलराज सिंह को लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए और हरदी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जंगली सूअर ने ग्रामीण के दोनों हाथों को काट कर जख्मी किया है। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। वन विभाग के अधिकारी ने घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
Next Story