छत्तीसगढ़

जंगली हाथी ने ली श्रमिक की जान

Nilmani Pal
25 April 2022 12:34 PM IST
जंगली हाथी ने ली श्रमिक की जान
x

महासमुंद। महासमुंद जिला से सटे बलौदाबाजार जिला के रवान क्षेत्र में सोमवार सुबह हाथी के हमले से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक महासमुंद जिले का रायतुम निवासी है। घटना की जानकारी पर वन अमला पहुंचा। शव को पीएम कराने भेजा गया है। बताया गया है कि श्रमिक कक्ष क्रमांक 185 मे फेंसिंग तार बांधने जा रहा था।

सुबह छह बजे रवान क्षेत्र में सक्रिय जंगली हाथी ने रायतुम निवासी दयाराम 50 पिता बुढ़ान जाति गाड़ा को पटक कर मार डाला। क्षेत्र में हाथी सक्रिय है। इधर सिरपुर क्षेत्र में भी गरियाबंद से लौट दो दंतैल सक्रिय है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story