छत्तीसगढ़
रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली सूअर, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Nil dhankar
11 Dec 2022 5:13 PM IST

x
पलारी। बलौदा बाजार के पलारी कस्बे में जंगली सूअर घुस गया। भूख और प्यास से व्याकुल जानवर अब जंगल छोड़कर रिहायशी इलाके में दस्तक देने लगे हैं। आज दोपहर 12 बजे एक जंगली सूअर कुत्तों से बचने के लिए बस्ती के बीच एक घर में घुस गया। जानकारी मिलते ही बलोदा बाजार वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।
जंगली सूअर को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस, वनविभाग और ग्रामीणों ने सूअर को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की। चारों ओर से घेरकर रस्सी से सूअर को बांधा गया बावजूद इसके वह भाग गया था। फिर उसे पकड़ा गया। जिसके बाद पास के गांव के जंगल में छोड़ दिया गया।
Next Story





