छत्तीसगढ़

जंगली सुअर ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला, एक की मौत

Shantanu Roy
4 Jun 2022 3:50 PM GMT
जंगली सुअर ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला, एक की मौत
x
छग

धमतरी। धमतरी क्षेत्र में तीन लोगों पर जंगली सुअर में हमला कर दिया। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केन्द्र, धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परेवाडीह निवासी गेंदलाल साहू (40 वर्ष) चार जून की सुबह छह बजे अपने खेत पर काम करने गया था।

वहां खरीफ सीजन की तैयारी के लिए मेड़ बंधान कर रहे थे। तभी पीछे से जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। हमला के दौरान वह धारदार गैंती चला रहा था। गैंती का कुछ हिस्सा उनके सिर में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में स्वजन व ग्रामीणों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

शहर में दो लोगों पर जंगली सुअर ने किया हमला
ग्रामीण अंचलों के साथ अब जंगली सुअर ने शहर में भी घुसने लगा है। धमतरी शहर के हटकेशर वार्ड में एक जंगली सुअर ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। हटकेशर वार्ड धमतरी निवासी खूबलाल पटेल 40 वर्ष अपनी पत्नी के साथ बाड़ी में काम कर रहा था। तभी जंगली सुअर ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी जांघ व पीठ में चोटें आई है।
स्वजनों ने घायल खूबलाल पटेल को उपचार कराने जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया है। वहीं, उसी वार्ड के नागदेव मंदिर गली में बाड़ी में काम कर रहे कृष पटेल (20 वर्ष) पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। कम चोट आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की जानकारी महापौर विजय देवांगन ने राजस्व व वन विभाग को दी।
Next Story