छत्तीसगढ़

CG NEWS: जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरफ्तार, सूअर-चीतल का मांस भी जब्त

Nil dhankar
19 July 2024 4:36 PM IST
CG NEWS: जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरफ्तार, सूअर-चीतल का मांस भी जब्त
x
छग

मुंगेली mungeli news। जिले के कटघोरा वन मंडल के मुनगाडीह Mungadih में अवैध शिकार का मामला सामने आया है, जहां शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार किया और फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने एक बंद घर पर छापा मारा, जिसमें जंगली सूअर और चीतल का मांस बरामद हुआ। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम दमिया में अवैध शिकार की सूचना मिली थी। उन्होंने पाली रेंजर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और उप वनमंडलाधिकारी पाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

chhattisgarh news पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि उन्हें जंगली मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो घर बंद था। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया और अंदर से मांस और हथियार बरामद किए गए। घर के भीतर से जंगली सुअर का 38 किलो मांस, 9 बंडल तार, 2 नायलॉन जाल, 1 फरसा, खून से सनी एक प्लास्टिक बोरी, लकड़ी के गुटके, चीतल का 16 किलो कटा हुआ मांस बाल्टी में और 38 किलो मांस बोरी में जब्त किया गया। chhattisgarh

इसके साथ ही नायलॉन के जाल के 2 गुच्छे, चीतल के 4 सींग, 1 चीतल का सिर ढाई किलो, 2 बंडल बिजली तार, 1 कुल्हाड़ी, और एक हीरो स्प्लेंडर दुपहिया वाहन (सीजी 10 बीएच 0370) भी जब्त किए गए। डीएफओ ने बताया कि मुख्य आरोपी महेन्द्र गंधर्व, सुरेन्द्र गंधर्व, महावीर गंधर्व, और विरेन्द्र गंधर्व सभी ग्राम दमिया निवासी हैं। उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। जब्त किए गए जंगली सूअर और चीतल के मांस का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Story