छत्तीसगढ़

घर नहीं लौट रही थी पत्नी, तो पति ने बदमाशों को भेजा ससुराल

Nilmani Pal
1 Nov 2022 10:31 AM GMT
घर नहीं लौट रही थी पत्नी, तो पति ने बदमाशों को भेजा ससुराल
x
जानिए फिर क्या हुआ?

कवर्धा। जिले में एक महिला अपने ससुराल नहीं जा रही थी तो उसे और उसके पिता को धमकी मिल गई। धमकी देने के लिए महिला के पति ने ही 4 बदमाशों को उसके मायके भेज दिया था। जो उसके मायके भी पहुंचे और उसके पिता को कह दिया कि तुम अपनी बेटी को क्यों ससुराल नहीं भेज रहे। भेज दो, नहीं तो मार डालेंगे। मामला दामापुर चौकी क्षेत्र का है। इस केस में 30 अक्टूबर को महिला के पिता ने शिकायत की थी। उसने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम को वह घर पर थे। उसी वक्त 4 बदमाश उसके घर पहुंचे और कहने लगे कि तुम अपनी बेटी को ससुराल क्यों नहीं भेजते हो। भेज दो नहीं तो हम तुमको जान से मार देंगे। इतने में उसकी बेटी वहां पहुंच गई। मगर बदमाश उसे भी धमकाने लगे। कहने लगे कि तुम अपने ससुराल क्यों नहीं जाती हो।

इसके बाद महिला चिल्लाने लगी। तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुट गई। फिर भीड़ देख बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। उसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच करने पर पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि राजनांदगांव के देवा साहू ने हमें भेजा था। उसने हम धमकाने के लिए भेजा था। ये गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। पुलिस ने इस केस में हेमलाल साहू व पवन कंवर को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अब भी फरार हैं।


Next Story