छत्तीसगढ़

कुएं में पति की लाश देखकर सहम गई पत्नी

Nil dhankar
4 Jun 2023 2:04 PM IST
कुएं में पति की लाश देखकर सहम गई पत्नी
x
छग

भानूप्रतापपुर। कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई है. परिजनों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को निकाला है. अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

बता दें कि, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मालापारा में घर के आंगन में स्थित कुएं में युवक का शव मिला है. जानकारी के अनुसार, मृतक शनिवार शाम विवाह समारोह में शामिल होने गया था. वहीं सुबह जब उसकी पत्नी ने एक दिन पहले साफ कराए हुए कुएं को झांका तब उसे कुएं में अपने पति की लाश दिखी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story