छत्तीसगढ़
पड़ोसी के साथ चल रहा था पत्नी का चक्कर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
jantaserishta.com
21 July 2024 6:31 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गाँव के कदम टोला में बीती रात पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध होने के कारण चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति जमील खान को पेण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, मृतिका जुबैदा का पास ही में रहने वाले अशोक श्रीवास के साथ शादी होने के बाद भी अवैध संबंध था. पति और पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर झगड़ा भी होता था. आरोपी पति ने अपनी पत्नी को अशोक श्रीवास से दूर रहने को भी कहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही मृतिका अपने पति को छोड़कर अशोक श्रीवास के साथ रहने चली गई थी.
इसी बात को लेकर आरोपी जमील गुस्से में था. आरोपी पति ने बीती रात को खाना बनाने के दौरान जुबैदा पर चाकू से गोद दिया, जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया. फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़गौरेला पेंड्रा मरवाहीअवैध संबंधChhattisgarhChhattisgarh NewsGaurela Pendra MarwahiIllegal relationship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





