छत्तीसगढ़

पति से खफा थी पत्नी, खौफनाक वारदात को दे डाली अंजाम

Nil dhankar
24 May 2023 11:57 AM IST
पति से खफा थी पत्नी, खौफनाक वारदात को दे डाली अंजाम
x
छग

कोंडागांव। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच किसी मामले को लेकर मामूली विवाद हुआ था। कुछ देर तक हुई बहस के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन पत्नी काफी खफा थी। फिर अपने कमरे में सो रहे पति की सुबह साढ़े चार बजे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गई थी। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के रहने वाले सुकरूदास सूर्यवंशी ने तीन शादी की थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी और दूसरी के रहते हुए तीसरा विवाह किया था। इनमें से दूसरी पत्नी अलग रहती थी। सुकरूदास अपनी तीसरी पत्नी जगबती सूर्यवंशी और बेटे के साथ रहता था। हत्या वाली रात 21 मई को अपनी दोनों पत्नियों के साथ कोंडागांव के टेमरूपरा में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया हुआ था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सभी घर लौट आए। उनका बेटा अमृतदास भी अपने कमरे में जाकर सो गया था।

रात में सुकरूदास और उसकी पत्नी जगबती के बीच कुछ विवाद हुआ। हालांकि, कुछ देर तक बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, किसी बात को लेकर जगबती अपने पति से खफा थी। इसलिए सुबह करीब साढ़े चार बजे जब पति गहरी नींद में थे तब जगबती कमरे से बाहर निकली। फिर सबसे पहले अपने बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दी। जिसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर अपने पति के कमरे में आई। फिर कुल्हाड़ी से एकाएक पति पर वार कर दिया। वहीं बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी। जिसके बाद पुलिस को पता चला की जगबती दो दिन से इलाके के जंगल में छिपी हुई है। फिर पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। जंगल में एक ठिकाने से उसे पकड़ लिया गया। पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि, मंगलवार की शाम उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Next Story