छत्तीसगढ़

जहर खाकर थाने पहुंची पत्नी, पति बच्चों को बिना बताए ले गया

Shantanu Roy
20 April 2022 4:46 PM GMT
जहर खाकर थाने पहुंची पत्नी, पति बच्चों को बिना बताए ले गया
x
छग

बिलासपुर। बुधवार की सुबह तोरवा में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के मायके पहुंचा। यहां से वह अपने बच्चों को लेकर तोरवा चला गया। महिला अपने बच्चों को लेने के लिए पति के घर गई। वहां विवाद होने पर उसने जहर सेवन कर लिया। इसके बाद महिला तोरवा थाने पहुंच गई। महिला के जहर खाने की जानकारी होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तालापारा में रहने वाली पूजा ने आठ साल पहले तोरवा में रहने वाले राकेश मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। उनकी तीन बच्चे हैं।

बच्चों को लेकर होने वाले विवाद के कारण महिला अपने बच्चों को लेकर तालापारा में रहती है। बुधवार की सुबह राकेश अपनी पत्नी के घर आया। यहां से वह बिना बताए बच्चों को लेकर तोरवा चला गया। इसकी जानकारी होने पर महिला शाम को अपने पति के घर गई। वहां बच्चों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला पति के घर से निकलकर थाने पहुंच गई। इस बीच उसने जहर सेवन कर लिया था। थाने में इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सात दिन पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस ने दी थी समझाइश
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 13 अप्रैल को भी पूजा और उसके पति राकेश मिश्रा के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान राकेश तीन साल के बच्चे को लेकर तोरवा चला गया था। पूजा ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने राकेश को थाने बुलाकर समझाइश दी। साथ ही बच्चे को महिला को सौंप दिया गया।
दोनों लगाते हैं एक दूसरे पर आरोप
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने राकेश को बुलाकर समझाइश दी थी। इस दौरान राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बच्चों का ध्यान नहीं रखती है। इसके कारण दोनों के बीच विवाद होता है। वहीं, महिला ने पुलिस को बताया कि राकेश का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसके कारण वह पूजा को परेशान करता है। पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर आपस में सुलह करने कहा था।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story