छत्तीसगढ़

पति को बचाने दौड़ी पत्नी, करंट से दोनों की मौत

Nilmani Pal
20 Oct 2024 12:11 PM IST
पति को बचाने दौड़ी पत्नी, करंट से दोनों की मौत
x
छग

कोरबा korba news। जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत मनगांव में शनिवार को करंट लगने से एक दंपती की मृत्यु हो गई। मृतक दुर्योधन महंत और उनकी पत्नी पार्वती महंत आदर्श नगर में किराए के मकान में निवास कर रहे थे। उनका एक 8 वर्षीय पुत्र है। Kusmunda Police Station

दुर्योधन महंत अपने घर के बाहर बिजली के खंभे से बंधे जीआई तार में कपड़ा सुखाने के लिए गए, तभी उन्हें करंट लग गया। उन्हें बचाने के लिए दौड़ी उनकी पत्नी पार्वती भी करंट की चपेट में आ गई। आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसे खतरनाक खंभों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सके।


Next Story