छत्तीसगढ़

पत्नी ने पति को छत से धकेला, केस दर्ज

Shantanu Roy
22 July 2022 1:34 PM GMT
पत्नी ने पति को छत से धकेला, केस दर्ज
x
छग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पति ने अपने बुजुर्ग माता-पिता से अलग होने की बात नहीं मानी तो पत्नी ने उसे छत से धकेल दिया। पति की जान तो बच गई, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक अब युवक कई महीनों तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता बनारसी प्रसाद गुप्ता ने अपनी बहू रूचि गुप्ता के खिलाफ थाने में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कराया है। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। रुचि की शादी हुए अभी ड़ेढ़ साल ही हुए थे। लेकिन वह अपने पति से माता-पिता से अलग घर में रहने की जिद्द रोज़ जिद किया करती थी। इसी बात को लेकर अकसर दोनो में विवाद हुआ करता था। एक दिन विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने अपने पति को घर की छत से धकेल दिया।

महीनो चल नहीं पाएगा पति
छत से गिरने के बाद पति को गंभीर चोट आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अभी पीड़ित कई महीनों तक खड़े होने में परेशानी हो सकती है। पीड़ित पती के पिता के मुताबिक उसकी बहू अब भी उसके बेटे को इस बार बच जाने लेकिन अगली बार जान ही ले लेने की धमकी दे रही है।
जिद करके ले गई छत पर
पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया है कि, उनकी बहू करीब रात 12 बजे अपने पति के घर आने के बाद छत में छत में कुछ दिखाने के बहाने ले गई और वहां ले जाकर उसे धकेल दिया। छत में रेलिंग नहीं थी और अंधेरा भी हो गया था, इसलिए पति ने मोबाइल की टार्च से जब नीचे देखा तो पत्नी ने धकेल दिया।
Next Story