छत्तीसगढ़

ससुराल के खेत में पत्नी का किया Murder, आरोपी पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 July 2024 8:20 AM GMT
ससुराल के खेत में पत्नी का किया Murder, आरोपी पति गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव rajnandgaon news। घरेलू विवाद के चलते मायके में रहने गई विवाहिता पर उसके पति ने खेत में काम करने के दौरान टंगिये से हमला कर जघन्य हत्या murder कर दी। वारदात के वक्त महिला की भाभियां मौजूद थीं। ननद को मारते देखकर भाभियां सहम गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लालबाग थाना क्षेत्र के बुद्धुभरदा में भुनेश्वरी साहू (30) का मायका है। पिछले कुछ दिनों से उसका अपने पति ओमप्रकाश साहू से घरेलू विवाद चल रहा था। पति से अनबन के चलते भुनेश्वरी अपने मायके आकर रहने लगी।

chhattisgarh news 20-22 दिन पहले वह अपने ससुराल कोटरासरार से बुद्धुभरदा में रहने लगी। अपनी भाभियों के साथ मंगलवार दोपहर को खेत में काम कर रही थी। दोपहर लगभग 1.30 बजे के आसपास उसका पति ओमप्रकाश साहू खेत में पहुंच गया। भाभियों के साथ काम करते देखकर उसका पारा चढ़ गया और वहां गाली-गलौज करने लगा। chhattisgarh

पत्नी और अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताने पर आवेश में आकर पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। टंगिये के हमले से महिला वहीं ढेर हो गई। इसके बाद आरोपी को रोकने के लिए भाभियों ने कोशिश की, लेकिन आरोपी हमला करने में अमादा रहा। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। देर रात को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के दो बच्चे हैं। आरोपी पति पेशे से ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका भी करता था। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहा।


Next Story