छत्तीसगढ़

कपड़े नहीं धोने पर पत्नी की हत्या, कैंची पकड़ा और पति ने कर दिया गले पर वार

Nil dhankar
7 March 2024 8:40 AM IST
कपड़े नहीं धोने पर पत्नी की हत्या, कैंची पकड़ा और पति ने कर दिया गले पर वार
x
रायपुर क्राइम न्यूज़

रायपुर। रायपुर के केसला शांति नगर में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कपड़ा धोने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर मार डाला। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला तीजन बाई देवांगन (34) का पति यज्ञबल देवांगन से आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े को धो दो तो तीजन बाई बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं, जिसको कपड़ा धोना हो धो ले।

इसी बात को लेकर पति ने घर में रखे कैंची से उसके गले में मार दिया, जिससे कैंची गले में धंस गई। इलाज के लिए सरकार अस्पताल खरोरा में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीजन बाई दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में अपने साथ पत्नी बनाकर रखा था। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है।

बताया जा रहा है कि मृतिका का पति यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन बाई घर में ही पेटीकोट कढ़ाई बुनाई का काम करती थी। खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Next Story