छत्तीसगढ़
पति को बचाते हुए पत्नी की भी गई जान, तालाब बना काल
jantaserishta.com
17 Aug 2026 12:09 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी. हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है.
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है. वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी छलांग लगा दी. बाहर निकलने का प्रयास अफल रहा. दोनों की डूबकर मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर आई. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण उस सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा.
घटना को लेकर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की खबर से मृतक दंपती के परिवार में शोक का माहौल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





