छत्तीसगढ़

मामूली सी बात पर पत्नी ने पति की हत्या की, जाने वो वजह

Shantanu Roy
11 Sep 2022 5:51 PM GMT
मामूली सी बात पर पत्नी ने पति की हत्या की, जाने वो वजह
x
बड़ी खबर
रायपुर। रायपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी रायपुर के अमलीडीह में अपने पति पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्ष पहले दोनो ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था।
गुस्से में रॉड से हमला
इसी कड़ी में आज सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति के सर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इनकी 1 साल की बेटी है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामला पंजीबद्ध किया है।
Next Story