छत्तीसगढ़

पत्नी ने दी 40 हजार की सुपारी, पति की सिर कलम हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Shantanu Roy
19 Jan 2026 12:17 AM IST
पत्नी ने दी 40 हजार की सुपारी, पति की सिर कलम हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
x
आरोपी गिरफ्तार
Balodabazar. बलौदाबाजारछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। हथबंद थाना क्षेत्र के हथबंद–भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने युवक गैस कुमार जोशी (39) की सिर कलम कर हत्या कर दी। हत्या की योजना उसके पत्नी कुसुम जोशी (35) ने बनाई थी। पुलिस के अनुसार शव का धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जबकि सिर को अलग जगह ले जाकर गाड़ दिया गया ताकि सबूत न मिल सके। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिवार को परेशान करता था। वह अपनी पत्नी को अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था और मारपीट करता था। वह पत्नी पर दबाव डालता था कि वह अन्य पुरुषों से भी यौन संबंध बनाए। इस कष्ट से तंग आकर पत्नी ने अपने मामा राजेश भारती (32) की मदद ली और 2 सुपारी किलर्स को 40 हजार रुपए में पति की हत्या के लिए भुगतान किया।

हत्या की साजिश के तहत, पत्नी और उसके मामा ने मृतक को अपने घर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद चारों—पत्नी, मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स—नशे की हालत में गैस कुमार को जमकर पीटा। इसके बाद उसे कार से 20 किलोमीटर दूर हथबंद–भाटापारा रेलवे ट्रैक पर ले जाकर सिर कलम किया गया। मृतक का सिर 10 किलोमीटर दूर गाड़ दिया गया। घटना की जानकारी 11 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे मिली, जब ग्राम मजगांव के पास लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का सिर गायब था, लेकिन गला धारदार हथियार से कटा हुआ पाया गया। मृतक ने हल्की नीली जींस पहनी थी और दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में “G.K. JOSHI” लिखा हुआ था।

पुलिस ने लगभग 80 जवानों की टीम के साथ 4 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। सोशल मीडिया, मुनादी, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद लगभग चार दिनों में शव की पहचान गैस कुमार जोशी, ग्राम भोथीडीह, बेमेतरा के रूप में हुई। पुलिस ने पत्नी कुसुम जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करने की कोशिश करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने हत्या की साजिश और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के नाम स्वीकार किए। हत्या में शामिल दो सुपारी किलर्स दारासिंह अनंत (44) निवासी ग्राम डिग्गी और करन अनंत (34) निवासी ग्राम बड़े जरौद हैं। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी आरोपीयों को कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश करेगी।
Tagsबलौदाबाजार हत्यागैस कुमार जोशी हत्याहथबंद–भाटापारा रेलवे ट्रैकपत्नी कुसुम जोशीसुपारी किलर्सदारासिंह अनंतकरन अनंतराजेश भारती मामासिर कलम हत्याहत्या का मामला छत्तीसगढ़बलौदाबाजार पुलिस कार्रवाईहत्या साजिशनशे की हालत में हत्याहत्या समाचार 2026कॉन्ट्रैक्ट किलर्स बलौदाबाजारपुलिस जांच हत्यारेलवे ट्रैक हत्याबेमेतरा निवासी मृतकअपराध न्यूज़ छत्तीसगढ़Balodabazar murderGas Kumar Joshi murderHathbandh-Bhatapara railway trackwife Kusum Joshicontract killersDarasingh AnantKaran AnantRajesh Bharti unclebeheading murdermurder case ChhattisgarhBalodabazar police actionmurder conspiracymurder in drunken statemurder news 2026contract killers Balodabazarpolice investigation murderrailway track murderdeceased resident of Bemetaracrime news Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story