छत्तीसगढ़
गैर मर्द के साथ पत्नी ने किया SEX, पति ने कर दिया ये बड़ा कांड
Shantanu Roy
15 Sept 2024 6:09 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति भड़क गया जिसके बाद गुस्से में पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। मामला शोभा थाना इलाके के अड़गड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव में नवाखाई कार्यक्रम चल रहा था जिसमें सभी लोग व्यस्त थे। पति ध्रुवाराम नेताम (41) भी पड़ोस में गया हुआ था। कुछ देर बार जब वह वापस लौटा, तो पत्नी अनीता नेताम (35) को गांव के ही किसी दूसरे शख्स के साथ पकड़ी गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
बताया जा रहा है कि पति बहुत ज्यादा गुस्से में था। उसने पास में रखा एक डंडा उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पति के मारपीट से वह नीचे गिरी और फिर वहां से उठ नहीं पाई। विवाद होते ही पत्नी का प्रेमी मौके से भाग निकला। देर शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पति रातभर घर में लाश के पास ही रहा। पड़ोसियों को हत्या की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को भी वहीं से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। उसकी गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष से अवैध संबंध बनाती थी। इसे लेकर पहले भी उनकी कई बार लड़ाई हो चुकी है। पति ने बताया कि पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह मानी नहीं। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया है। मैनपुर SDOP बाजीलाल सिंह ने बताया कि आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





