छत्तीसगढ़

रायपुर में पत्नी की मौत, उधर पति बिलासपुर में गिरफ्तार

Nil dhankar
27 Oct 2025 10:03 AM IST
रायपुर में पत्नी की मौत, उधर पति बिलासपुर में गिरफ्तार
x

रायपुर/बिलासपुर। जिले में पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका में अपनी पत्नी को टंगिया से गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू जब्त किया गया है. पूरा मामला यह घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई का है.

कोटा पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल को उपचार हेतु रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान ही उसकी 25 अक्टूबर को ही उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Story
null