छत्तीसगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
29 May 2024 5:30 PM GMT
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
छग
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पत्नी नेअपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। जिसमें आरोपी की मां ने भी साथ दिया। अवैध संबंध को छुपाने के लिए फिल्मी अंदाज में हत्या कर शव को किचन में 4 फीट गड्ढा कर दफना दिया गया। कॉल डिटेल से 6 महीने बाद राज खुला है। मृतक की पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार। सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग की है। हत्या के 6 महीने बाद पूरे मामले का SDOP अजय शंकर त्रिपाठी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, 8 दिसंबर 2023 को नया रावणभाठा स्थित घर पर यूपेश चंद्राकर नशे की हालत में पत्नी देविका चंद्राकर से अवैध संबंध को लेकर विवाद कर रहा था। दोनों में हाथापाई भी हुई।

इस बीच यूपेश चंद्राकर ने पत्नी देविका चंद्राकर पर डंडे से वार किया। जिसके विरोध में महिला ने धक्का देकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने अपनी आशिक पेशे से ज्योतिष मुकुंद त्रिपाठी को फोन पर घटना की जानकारी दी और घर पर बुलाया। पत्नी, उसके प्रेमी और उसकी मां अंजनी चंद्राकर ने यूपेश को पलंग पर लेटा दिया। महिला अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई और देर शाम लौटी। इसी बीच आरोपी प्रेमी ने बेहोशी के हालात में यूकेश के चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। एक दुकान से नायलॉन की रस्सी और प्लास्टिक की झिल्ली लाकर उसे बांध दिया। आरोपी दो दिन तक अपने घर में शव को प्लास्टिक में अच्छे से बांधकर रखा था। दो दिन बाद 10 दिसंबर की दोपहर उन्होंने एक हाथ ठेला वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने ऑफिस का सामान बताते हुए उसे लोहानी बिल्डिंग स्थित किराए पर लिए कमरे में ले गया। इसके बाद वहां से लौट गया। बिल्डिंग के बाजू में नए भवन का निर्माण चल रहा था।

जहां से वह रापा, गैती, सब्बल, टंगिया और धमेला अपने कमरे के अंदर रख दिया। उसी रात आरोपी देविका अपनी बेटी को सुलाकर अपने आशिक के पास पहुंची। जहां से दोनों देर रात आरोपी मुकुंद के किराए के कमरे में पहुंचे। जहां पर दोनों ने मिलकर किचन में 4 फीट का गड्ढा खोदा। रात में गड्ढा खुदाई के बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर वापस आ गए। इसके बाद दूसरे दिन 11 दिसंबर को महिला देविका ने किराने की दुकान से एक बोरी नमक खरीदा। खोदे गए गड्ढे में पहले नमक डाला और फिर पेटी से निकाल कर पति के शव को दफना दिया। किसी को पता ना चले इस बात का ध्यान रखते हुए दोनों ने गड्ढे के ऊपर फर्शी पत्थर भी बखूबी बारीकी से सीमेंट से जोड़ कर लगा दिया। पुलिस के मुताबिक अपराधी कितने भी शातिर तरीके से अपराध करें एक न एक दिन उनके मंसूबे पर पानी फिर ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान आरोपी महिला देविका चंद्राकर के कॉल डिटेल खंगाला गया।

साइबर की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो कॉल डिटेल से अवैध संबंध के सारे राज खुल गए। जिससे फिल्मी तरीके से किए गए इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया। घंटों तक जिस नंबर से बात की जाती थी, वह नंबर आरोपी मुकुंद त्रिपाठी का निकला। जो उसके घर के बाजू में रहता था। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की। तो दोनों के बीच अवैध संबंध होने और इस बात को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। इस बीच 6 महीने तक महिला अपने पति के बारे में जानने के लिए एक बार भी थाने नहीं आई थी। इस बात से भी पुलिस को शक हुआ, फिर पुलिस ने आरोपी महिला के आशिक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। मुकुंद त्रिपाठी ने महिला के साथ अवैध संबंध होने और हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी महिला देविका चंद्राकर और उसके आशिक मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही साक्ष्य छुपाने में मदद करने वाली आरोपी महिला की मां को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story