छत्तीसगढ़

मामूली विवाद पर पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर केस दर्ज

Shantanu Roy
2 April 2022 6:59 PM GMT
मामूली विवाद पर पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर केस दर्ज
x

बिलासपुर। घर पर एक ही मोबाइल होने के कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मोबाइल के लिए युवक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। उसकी पत्नी मोबाइल को अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन युवक उससे छीन लेता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोटा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम बंजारीपारा केंदा के रहने वाली चंपा बाई लकड़ा (24) ने बीते 14 मार्च की घर पर थी। उसका पति अमरिका लकड़ा भी साथ में था।

भोजन करने के दौरान पति अमरिका चंपा बाई के विवाद करने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच का झगड़ा बढ़ गया। भोजन करने के बाद दोनों कमरे में सो गए। रात में चंपा बाई ने दूसरे कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अगले दिन सुबह पति अमरिका लकड़ा सोकर उठा। तब उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। बाहर निकलकर देखा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अमरिका तलाश करते हुए दूसरा के अंदर गया। तब चंपा बाई का शव फांसी पर लटकते मिला। उसने घटना की जानकारी गांव के कोटवार को दी।
कोटवार ने बेलगहना पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने मृतका चंपा बाई के मयके वालों का बयान दर्ज किया। तब मयके पक्ष ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ की बताया कि घर में एक ही मोबाइल था। जिसे अमरिका हमेशा अपने पास रखता था। मांगने पर भी वह पत्नी को मोबाइल नहीं देता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसकी वजह से चंपा काफी तनाव में रहती थी। कोटा पुलिस ने मर्ग जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपित पति अमरिका लकड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story