छत्तीसगढ़

सरकारी डॉक्टर को कोर्ट में पत्नी ने पीटा, पति ने कहा- अरेस्ट करो

Admin2
14 Jan 2023 10:22 PM IST
सरकारी डॉक्टर को कोर्ट में पत्नी ने पीटा, पति ने कहा- अरेस्ट करो
x
रायपूर न्यूज़

रायपुर: सरकारी डॉक्टर को कोर्ट में उसकी पत्नी ने पीट दिया। पत्नी और पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अब मामला ऐसे बिगड़ा की बात थाने तक जा पहुंची। पत्नी की हरकतों से तंग आकर पति ने सिविल लाइंस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। थाने जाकर पति ने कहा है कि मेरी पत्नी को तत्काल अरेस्ट किया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पत्नी के खिलाफ शिकायत डाक्टर अरविंद शर्मा ने की है। ये होम्यो चिकित्सा अधिकारी पद पर छत्तीसगढ़ आयुष विभाग के संचालनालय में पदस्थ हैं। इनका पत्नी किरण शर्मा से विवाद चल रहा है। साल 2018 से दोनों अलग रह रहे हैं। इनके बीच जारी विवाद का मामला रायपुर के कुटुम्ब न्यायालय में है।
रायपुर में पेशी के दौरान किरण और अरविंद कोर्ट में मिले। दोपहर के वक्त दोनों पक्षों को वकील समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस बातचीत के दौरान अचानक किरण शर्मा को गुस्सा आ गया। इसने अपने पति डॉ अरविंद के बाएं गाल पर जोर से थप्पड मारा । उसे पीटने लगीं। डॉक्टर पति के गालों पर पत्नी के उंगलियों के निशान छप गए। दोनों के बीच विवाद हो गया। थप्पड़ जोर से लगने की वजह से गाल में सूजन भी आ गई। अब इस मामले में डॉक्टर पति की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस अब हमलावर पत्नी से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक पत्नी का पति से सास-ससुर को लेकर विवाद है। पत्नी का कहना है कि सास-ससुर के साथ वो घर पर नहीं रहना चाहती। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन जारी है। इससे पहले भी गुस्से में आकर पत्नी ने पति के साथ बहस बाजी और धमकाने जैसे कांड किए हैं।
Next Story