छत्तीसगढ़

पत्नी और दामाद पर किया हथियार से हमला, एक की मौत

Nilmani Pal
11 May 2023 2:20 PM IST
पत्नी और दामाद पर किया हथियार से हमला, एक की मौत
x
अवैध संबंध के शक में शख्स ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर। जिले से एक खौफनाक घटना की खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के या दामाद से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ। तब युवक ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बताया जा रहा है​ कि आरोपी पति ने दामाद पर भी जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत में दामाद अस्पताल में भर्ती है। पति ने अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया। यह मामला तखतपुर के जूना पारा चौकी का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story