छत्तीसगढ़

पत्नी और सास ने मिलकर किया युवक का मर्डर

Shantanu Roy
26 Feb 2024 1:47 PM GMT
पत्नी और सास ने मिलकर किया युवक का मर्डर
x
छग
अंबिकापुर। अंबिकापुर के मणिपुर थाना अंतर्गत केशवपुर में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक को पत्नी ने पकड़ लिया और सास ने उसका गला दबा दिया। युवक को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, केशवपुर निवासी अनूप सिंह (35) का बीती रात पत्नी आरती सिंह (24) एवं सास श्याम बाई (45) से विवाद हो गया। अनूप सिंह की सास श्याम बाई करीब डेढ़ वर्ष से विश्रामपुर से बेटी के घर आ गई थी एवं यहीं रह रही थी। विवाद से आक्रोशित अनूप सिंह ने झारे से पत्नी आरती सिंह पर वार किया तो आरती सिंह के नाक पर चोटें आईं।
आरती सिंह के नाक पर चोट आने के बाद उसने अनूप सिंह को पटक दिया और पकड़ लिया। श्याम बाई ने अनूप सिंह का गला दबा दिया। यह देखकर उसकी बेटी भागकर अपने बड़े पापा अकिल सिंह को बुलाकर ले आई। अकिल सिंह ने छटपटा रहे अनूप सिंह को छुड़ाया और उसे बेहोशी की हालत में लेकर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल पहुंचे। मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अनूप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरती सिंह व श्याम बाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 302, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में मणीपुर एसआई प्रेम सागर खुटिया, एएसआई नवल किशोर दुबे, बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक नीलम यादव, अर्चना देवी, आरक्षक कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार शामिल रहे।
Next Story