भारत

पत्नी ने सहेलियों संग मिलकर पति का शारीरिक सुख छिना, FIR दर्ज

Nil dhankar
17 Aug 2024 7:42 AM IST
पत्नी ने सहेलियों संग मिलकर पति का शारीरिक सुख छिना, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP Newsगोरखपुर के गोला क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह जताना एक युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी ने दो महिलाओं की मदद से पति पर हमला कर दिया और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक अस्पताल पहुंचा। युवक ने पत्नी और उसकी सहयोगी दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है। Gorakhpur

गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा। इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई। पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया।

गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story