छत्तीसगढ़
पत्नी ने पति पर लगाया गौमांस खिलाने का आरोप, शिकायत दर्ज
Shantanu Roy
1 Sept 2021 7:18 PM IST

x
प्रेमजाल में फंसाकर युवती से की थी शादी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। शहर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती से प्रेम विवाह करने के बाद आरोपित ने उसे जबरिया गो मांस खिलाया। परिवार वालों की बात न मानने पर उससे क्रूरता की गई। आरोपित पति ने उससे अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर युवती भागकर अपने माता-पिता के पास पहुंची और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद ये प्रकरण थाना पहुंचा। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और धार्मिक विषयक से जुड़े अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता बीते दिसंबर 2020 में घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दो महीने बाद फरवरी 2021 में वो कैंप-2 निवासी मो. अकबर (25) के साथ वापस लौटी और थाना में आकर जानकारी दी कि उसने मो. अकबर से शादी कर ली है। इसके बाद वो आरोपित के साथ उसके घर चले गई।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वहां पर आरोपित और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे दूसरा धर्म मानने के लिए विवश किया। बात न मानने पर उससे मारपीट की जाती थी। लगातार छह महीनों तक प्रताड़ना झेलने के बाद वो रविवार को भागकर अपने माता-पिता के पास गई।
इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर छावनी थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की। छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया कि अभी आरोपित मो. अकबर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपित बनाया जाएगा। अभी आरोपित फरार है।
Next Story





